{"_id":"6612d4c985bbd99ff803aa80","slug":"abandoned-cattle-inviting-vehicle-accident-at-bharmour-chowk-chamba-news-c-88-1-ssml1006-122152-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर चौक पर वाहन दुर्घटना को न्यौता दे रहे लावारिश मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर चौक पर वाहन दुर्घटना को न्यौता दे रहे लावारिश मवेशी
Sun, 07 Apr 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
भरमौर चौक पर वाहन दुर्घटना को न्यौता दे रहे लावारिश मवेशी
चंबा। शहर में वाहन चालकों को लावारिश मवेशियों से छुटकारा नहीं मिल रहा है। भरमौर चौक में सुबह से शाम तक लावारिश मवेशियों के झुंड सड़क पर विचरण करते रहते हैं। ये किसी भी समय वाहन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसको लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन और नगर परिषद को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में नगर परिषद की तरफ से कोई भी कार्यवाही देखने को नहीं मिली है। वाहन चालकाें में संजय शर्मा, संजीव कुमार, योगराज, कमल, सुरेंद्र, करण और अजय कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर विचरण करने वाले लावारिश मवेशियों को पकड़कर गोशाला में रखा जाए। जो लोग इन मवेशियों को सड़क पर छोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ भी प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद
--