{"_id":"67630d6eda47a77bb0040409","slug":"aanchal-became-student-of-the-year-in-kumharka-school-chamba-news-c-88-1-ssml1004-139845-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कुम्हारका स्कूल में आंचल बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कुम्हारका स्कूल में आंचल बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर
Wed, 18 Dec 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा के राजकी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्हारका में वार्षिक सामारोह के दौरान प्रस्तुति देते वि
चंबा। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्हारका में सालाना समारोह बुधवार को मनाया। इसमें जमा दो की आंचल को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, हाई स्कूल चड़ी के मुख्याध्यापक रमेश कुमार और एसएमसी प्रधान योग राज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। उसके बाद देश भक्ति नृत्य पेश किया। कृष और साथी कलाकारों ने एंचली गाकर खूब समां बांधा।
हरियाणवी नृत्य पर भी कार्यक्रम में मौजूद लोग और विद्यार्थी थिरके। योग की प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। हिमाचली नाटी ने भी खासा मन मोहा। इस दौरान मोबाइल के दुरुपयोग पर आयोजित माइम ने भी खासी तालियां बटोरीं। गिद्दा, भंगड़ा और अन्य प्रस्तुतियों ने भी खूब मनोरंजन किया। गद्दी नृत्य ने सबको नाचने पर विवश कर दिया। शिक्षक देवेंद्र दियोड़ ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए। छठी में तनिष, समन्यू और कीर्ति को सम्मानित किया। रोहित, विशाल, तनवीर, इशान, कनिष्का, हर्षिता, साहिल, उर्वशी, साहिल, हनी, आंचल और मिलन आदि को पुरस्कार बांटे।