फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A young man sitting and talking on a bike parked on the roadside fell into a ravine, a truck was referred.

Chamba News: सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठ बातें कर रहे युवा साल खडड़ में गिरे, एक टांडा रेफर

Mon, 06 May 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
A young man sitting and talking on a bike parked on the roadside fell into a ravine, a truck was referred.
साहो (चंबा)। चंबा-कुड़था मार्ग पर सरोटू नामक स्थान पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बातें कर रहे बाइक चालक और दूसरा अन्य सहयोगी मिट्टी धंसने से साल खडड में जा गिरे।
विज्ञापन

बाइक समेत युवकों को खड्ड में गिरता देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को उठाकर निजी वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक चालक योगराज गांव रजिंडू डाकघर साहो और सरणो निवासी टिटणू डाकघर साहो सोमवार को चंबा-कुड़था मार्ग पर सरोटू नामक स्थान पर बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातें कर रहे थे। अचानक बाइक के नीचे से मिट्टी धंसने से दोनों युवक बाइक समेत खड्ड में जा गिरे। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सरणो को टांडा रेफर किया गया। योगराज का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। हालांकि, पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed