फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A woman who had gone to graze cattle was hit by a bull, died after falling into the mud.

Chamba News: पशु चराने गई महिला को बैल ने मारी टक्कर, ढांक में गिरने से मौत

Sun, 10 Sep 2023 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Sep 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
A woman who had gone to graze cattle was hit by a bull, died after falling into the mud.
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के गांव टिकरा में एक महिला की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सतो पत्नी रूमाल सिंह निवासी गांव टिकरा के रूप में हुई। ग्राम पंचायत प्रधान बबीता कुमारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

दरअसल, महिला पशु चरा रही थी। इसी दौरान बैल ने महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और ढांक में जा गिरी। गिरने से महिला को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोग महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाने लगेए मगर सड़क बंद होने के कारण पालकी से महिला को रजेरा तक लाने की योजना बनी। इस बीच, महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ऐसे में महिला के शव को ग्रामीण वापस ले आए। ग्राम पंचायत प्रधान बबीता देवी ने बताया कि महिला की ढांक में गिरने के कारण मौत हुई है। बताया कि रजेरा संगेड़ मार्ग बंद है। ऐसे में पालकी से महिला को लाया गया। मगर बीच राह की महिला की मौत हो गई। उधर, चंबा सदर थाना के प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed