{"_id":"69628ab5fc265375660e8068","slug":"a-truck-loaded-with-maize-overturned-near-magazine-on-nh-154a-chamba-news-c-88-1-ssml1004-171650-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनएच-154ए पर मेगजीन के पास मक्का से भरा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनएच-154ए पर मेगजीन के पास मक्का से भरा ट्रक पलटा
Sun, 11 Jan 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर स्थित गांव मेगजीन के समीप एक मक्का से भरा ट्रक बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक एचपी 73बी- 4554 चंबा साहो क्षेत्र से मक्का लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक गांव मेगजीन के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर एक गोवंश आ गया। चालक ने गोवंश को बचाने के प्रयास में ट्रक को मोड़ा लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। हादसा देर रात होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी जिससे किसी अन्य वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रक के पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करते हुए सड़क पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकालना शुरू किया और कुछ समय बाद दोनों ओर से यातायात को बहाल करवाया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस का सहयोग किया। वहीं ट्रक में लदे मक्का के बोरे सड़क पर बिखर गए। जिन्हें बाद में सुरक्षित रूप से एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में गोवंश को बचाने के प्रयास को ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी क्षेत्रों में रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने का आग्रह किया है। जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।