फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A team arrived to examine the ashes of medicines found outside the medical college.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के बाहर मिलीं दवाओं की राख की जांच करने पहुंची टीम

Mon, 19 Oct 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Oct 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
A team arrived to examine the ashes of medicines found outside the medical college.
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक को बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज के नए भवन के बाहर मिली दवाइयों की राख के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। इसमें उन्हें कहा गया है कि अस्पताल के बाहर जलाए जा रहे बायोमेडिकल वेस्ट में गंभीरता से कार्रवाई करें।
हालांकि, चिकित्सा अधीक्षक ने तर्क दिया है कि नए भवन में मौजूदा समय में दस की ओपीडी हो रही है, वहां मरीजों को भी भर्ती नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बायोमेडिकल वेस्ट मेडिकल कॉलेज का नहीं हो सकता। इस जवाब के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संबंधित पंचायत से भी पत्राचार किया। फिलहाल बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने वाली कंपनी का वाहन बुलाकर सभी वेस्ट को वहां से उठा लिया गया।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिफिट ऑफिसर अजय वर्मा धर्मशाला से इसकी जांच करने के लिए चंबा पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधीक्षक को इस बाबत जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। जो लोग वहां बायोमेडिकल वेस्ट फेंक रहे हैं उनके ऊपर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed