फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A teacher teaching 80 students of Kuha School

Chamba News: कुहा स्कूल के 80 विद्यार्थियों को पढ़ा रहा एक शिक्षक

Tue, 13 Jun 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
A teacher teaching 80 students of Kuha School
तीसा (चंबा)। शिक्षा खंड तीसा के तहत आते राजकीय प्राथमिक स्कूल कुहा में 80 विद्यार्थियों को एकमात्र शिक्षक पढ़ा रहा है। स्टाफ की कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एक माह से अधिक समय से शिक्षक का एक पद खाली पड़ा हुआ है। अभिभावकों की मानें तो पहले कुहा स्कूल में दो शिक्षक अपनी सेवाएं देते थे लेकिन 31 मई को यहां तैनात शिक्षक का तबादला दूसरे स्कूल में कर दिया गया। ऐसे में अकेले शिक्षक को ही 80 विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल के अन्य कार्य निपटाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

तैनात शिक्षक के लिए विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाना जी का जंजाल बना हुआ है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तेज सिंह और अभिभावकों सीता देवी, तुलसी देवी, खेमराज, रोहित, मेहर सिंह, किशोरी लाल आदि का कहना है कि अध्यापक की कमी के कारण उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग को भी लिखित प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं यदाकदा अध्यापक को स्कूल कार्य संबंधी उच्च अधिकारी के पास जाना पड़े तो स्कूल और विद्यार्थियों का जिम्मा तैनात चपरासी के कंधों पर आ जाता है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से शीघ्र शिक्षक की तैनाती करने की मांग की है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास का कहना है कि नई भर्तियां होने के बाद स्कूल में शिक्षक की तैनाती करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed