फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A snake appeared in the middle of the road near Medical College Chamba.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा के पास मार्ग के बीचोंबीच निकला सांप

Thu, 09 Apr 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
A snake appeared in the middle of the road near Medical College Chamba.
चंबा मेडिकल कॉलेज के पास मार्ग पर निकले सांप को रेस्क्यू करते स्थानीय युवक। संवाद
चंबा। मेडिकल कॉलेज के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सांप मार्ग के बीचोंबीच लोगों के बीच पहुंच गया।
विज्ञापन

यह घटना उस समय हुई जब सड़क पर मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों का धरना चल रहा था। तभी एक सांप को मेडिकल की दुकान के पास दुकानदारों और राहगीरों ने देखा। लोग इस बात को लेकर हैरान रहे कि इतना बड़ा सांप शहर के बीच कहां से आ पहुंचा।

जहां यह सांप निकला, उसी के साथ एक निजी क्लीनिक भी है। यहां लोगों की भीड़ रहती है। दुकानों में लोग दवाइयां लेने के लिए आते रहते हैं। गनीमत यह रही कि यह सांप धरने वाली जगह की ओर नहीं गया। अन्यथा किसी को भी कोई डस सकता था। लोगों ने जैसे-तैसे उसे वहां से भगाने का प्रयास किया। इसी बीच, स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए उसे एक डिब्बे में सांप को बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। थोड़ी देर के लिए तो वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहा और लोग उस सांप को देखते रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed