{"_id":"68a4a7b2106df18dd901059e","slug":"a-pile-of-garbage-was-dumped-on-the-side-of-the-highway-chamba-news-c-88-1-cmb1003-158877-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नियम तार-तार... हाईवे के किनारे लगा दिया कूड़े का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नियम तार-तार... हाईवे के किनारे लगा दिया कूड़े का अंबार
विज्ञापन
गोरव चंद्रा।संवादकूड़े वाली खबर के साथ
चंबा। शहर से सटे तत्वाणी क्षेत्र में नियम तार-तार कर हाईवे के किनारे कूड़े का अंबार लगा दिया है। हालात यह हैं कि श्मशानघाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गंदगी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए नगर परिषद चंबा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कूड़े के निपटान के लिए गड्ढे तो खोदे गए, लेकिन उनमें कूड़ा डालने के बजाय किनारे पर ही छोड़ दिया गया है। इससे हर समय बदबू फैली रहती है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान निकला कूड़ा-कर्कट भी यहां ठिकाने लगाया गया, जिससे तत्वाणी क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद ने स्थायी समाधान नहीं किया है। उधर, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। नगर परिषद को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
तत्वाणी से ही श्मशानघाट का रास्ता जाता है। रास्ते में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में लोगों को गंदगी से आवाजाही करनी पड़ रही है। शिवकरण चंद्रा, निवासी धड़ोग
इस समस्या के बारे में नगर परिषद को अवगत करवाया जा चुका है। आज तक सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। नगर परिषद जल्द से जल्द उचित कदम उठाए। विपुल, स्थानीय निवासी
नगर परिषद की ओर से मिंजर मेले की गंदगी तत्वाणी के पास फेंकी गई है। ऐसे में हाईवे के समीप गंदगी के ढेर लग गए हैं। इस बारे में प्रशासन भी उचित निर्देश नहीं दे रहा है। कार्तिक कुमार, स्थानीय निवासी
एक तरफ नगर परिषद और प्रशासन शहर को साफ सुथरा रखने के दावे करते हैं। वहीं, तत्वाणी के समीप गंदगी का आलम है। प्रशासन को उचित पहल करनी चाहिए। गौरव चंद्रा, स्थानीय निवासी