फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A person who went to graze sheep died after falling into a ditch

Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

Tue, 30 Jan 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
A person who went to graze sheep died after falling into a ditch
चंबा। भेड़-बकरियां चरा रहे व्यक्ति की पैर फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 54 वर्षीय तेज राम पुत्र दुनी चंद गांव किलोटी डाकघर कुपहाड़ा तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को तेज राम भेड़-बकरियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते मुखोलखंड के पास जंगल में गया था। देरशाम को अचानक पैर फिसलने से खाई में गिरने से घायल हो गया। देररात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों को तेज राम खाई में घायलावस्था में मिला। परिजनों ने उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। उपचार के दौरान तेज राम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed