फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A person going to a wedding was beaten up by blocking the way.

Chamba News: शादी में जा रहे व्यक्ति को रास्ता रोक कर पीटा

Sun, 04 Feb 2024 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
A person going to a wedding was beaten up by blocking the way.
सिहुंता (चंबा)। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे व्यक्ति का रास्ता रोककर धुनाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में भंगियाना निवासी गांधी राम पुत्र दलकु राम ने बताया कि शुक्रवार को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। अचानक एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक कर बेवजह ही उसके साथ गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस हाथापाई में उसे चोटें पहुंची हैं। गांधी राम के चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे हमलावर के चंगुल से उसे छुड़ाया। बहरहाल, पीड़ित ने सिहुंता पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed