{"_id":"66940448ce1d2253820368f4","slug":"a-person-committed-suicide-by-hanging-himself-in-marada-village-chamba-news-c-88-1-ssml1006-128990-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मरड़ा गांव में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मरड़ा गांव में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 14 Jul 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भडियां कोठी पंचायत के मरड़ा गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी ली। मृतक की पहचान अनूप कुमार पुत्र वजर सिंह निवासी गांव मरड़ा के रूप में हुई है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। शनिवार रात को वह खाना खाने के बाद अकेले अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। जब दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो वह फंदे पर लटका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
--