फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   'A permanent policy should be brought for contract workers'

Chamba News: 'ठेका वर्कराें के लिए लाई जाए स्थायी नीति'

Mon, 29 Sep 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Sep 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
'A permanent policy should be brought for contract workers'
चंबा में सीटू का जिला स्तरीय सम्मेलन, कई यूनियनों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सीटू का जिला सम्मेलन चंबा में हुआ। इसमें एनएचपीसी वर्कर्स यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर यूनियन, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन, रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन, हाइड्रो प्रोजेक्ट जेएसडब्ल्यू कुठेड, एचपीपीसीएल चांजू से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन का उद्घाटन सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में नव उदारवादी नीतियों को तेजी से लागू किया जा रहा है। देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचा जा रहा है। देश में मजदूर विरोधी कानून लाए जा रहे हैं। फैक्टरी एक्ट में बदलाव किया जा रहा है। काम के घंटे 8 से बढ़ा कर 12 किया जा रहे हैं। श्रम कानूनों में पिछले दरवाजे से बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

देश के प्राकृतिक संसाधनों को बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। मुद्रीकरण पाइपलाइन 1 व 2 के तहत सोलह लाख करोड़ सरकारी संपत्तियों का निजीकरण करने की योजना है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। खाद्य वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। सम्मेलन में आने वाले समय में ठेका आउटसोर्स, स्कीम वर्कर, निर्माण मजदूरों की मांगों को लेकर प्रस्ताव पास किए गए। सम्मेलन में प्रस्ताव पास किया गया कि ठेका वर्कर के लिए स्थायी नीति लाई जाए। आंगनबाड़ी को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार ग्रेच्युटी, मिड-डे मील वर्कर्स को 12 माह का वेतन दिया जाए। जिला चंबा में एनएचपीसी में कार्यरत ठेका मजदूरों के लिए स्थाई नीति लाई जाए बारे प्रस्ताव पारित किया गया। जिला में श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के रुके हुए लाभ जारी करने बारे प्रस्ताव पास किया गया। आने वाले समय में इन मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। सम्मेलन में 31 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। इसमें नरेंद्र जिला अध्यक्ष, सुदेश ठाकुर जिला महासचिव, संजय कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, सरोज, विपिन अंजू, सचिव अयूब, कुशल, विक्की को चुना गया। धर्म चंद, चमन, रजनीश, विपिन, चंपा, आशा, कंचन, रजनी, संदला, सरोज, जगदीश, अनीता, जीवन, प्रेम, कुलदीप, दलीप, रिझू राम को कमेटी सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed