फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A group of monkeys attacked school children in Dalhousie for the second day, one injured

Chamba News: डलहौजी में दूसरे दिन भी स्कूली बच्चों पर टूट पड़ा बंदरों का झुंड, एक घायल

Fri, 15 Sep 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
A group of monkeys attacked school children in Dalhousie for the second day, one injured
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में दूसरे दिन भी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्रों पर बंदरों का झुंड टूट पड़ा। इससे एक छात्र घायल हो गया है। वहीं, एक अन्य राहगीर को भी बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग अभी भी बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट के आने का इंतजार कर रहा है। उधर, बंदरों ने बीते वीरवार को भी स्कूली छात्रों और एक महिला पर हमला कर दिया था। शुक्रवार को भी सुभाष चौक से गर्म सड़क रास्ते पर स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे बच्चों पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें एक छात्र जख्मी हो गया। अन्य छात्र यहां-वहां भागने लगे। गनीमत रही कि बच्चे भागते समय सड़क से नीचे खाई में नहीं गिरे, क्योंकि सड़क के किनारे रेलिंग भी नहीं लगी है।
विज्ञापन


ऐसे में बच्चे सड़क से नीचे खाई में भी गिर सकते थे। स्कूली बच्चे और राहगीर को डलहौजी अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार किया गया। समय रहते स्थानीय लोग बच्चों की मदद करने के लिए नहीं पहुंचते तो कई बच्चे बंदरों के हमले में घायल हो सकते थे। बंदरों के आतंक के
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

नागरिक उपमंडल अधिकारी डलहौजी डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि बंदरों से लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, वन मंडलाधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट से संपर्क किया जा रहा है। जल्द लोगों को बंदरों के झुंड से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed