फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A glimpse of Pangi culture seen on the second day of the full journey

फुल यात्रा के दूसरे दिन पांगी की संस्कृति की बिखेरी छटा

Sun, 16 Oct 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Pangi culture seen on the second day of the full journey
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में फुल यात्रा के दूसरे दिन स्थानीय युवक और महिला मंडलों ने पारंपरिक परिधानों में संस्कृति की झलक पेश की। कला मंच पर पांगी घाटी की संस्कृति को गीत और नृत्य के जरिये लोगों के समक्ष पेश किया। इसे देख दर्शक काफी आनंदित हुए। कुछ दर्शक पांगी घाटी के बाहर से भी आए थे, जो यहां की संस्कृति को देख काफी आनंदित हुए।
विज्ञापन

फुल यात्रा को पांगी घाटी के लोग शरद ऋतु के आगमन पर मनाते हैं। यात्रा की शुरुआत क्यास गांव में विशेष पूजा अर्चना के साथ होती है। रविवार को किलाड़ स्थित नाग मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां पंगवाली नृत्य किया।
विज्ञापन

इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। घाटी के लोगों का मानना है कि उनके पूर्वज सर्दियों का आगमन इसी यात्रा के साथ करते हैं। तीन दिन तक फुल यात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। लोग देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके सर्दियों में खुशहाली और स्मृद्धि बनाए रखने की अरदास लगाते हैं। सोमवार को इस यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed