{"_id":"6af200e1e84793dc3c07d12c","slug":"a-fine-of-80000-was-imposed-on-those-who-brought-in-firecrackers-without-a-bill-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202453-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना बिल पटाखे लाने वालों से वसूला 80 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना बिल पटाखे लाने वालों से वसूला 80 हजार जुर्माना
Mon, 09 Nov 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
विभाग ने सीमा पर पकड़े बाहरी राज्यों से बिना बिल पटाखे लेकर पहुंचे करीब एक दर्जन कारोबारी
जुर्माना भरने पर छोड़ा, राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिले के व्यापारियों को पहले ही दी थी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली के कारोबार में टैक्स चोरी की कोशिश करने वाले पटाखा व्यापारियों पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने शिकंजा कसा है। बाहरी राज्यों से बिना बिल पटाखों की खेप लेकर पहुंचे करीब एक दर्जन कारोबारियों को विभागीय टीम ने सीमांत क्षेत्रों में पकड़ा।
जांच में खरीद और टैक्स संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर सामान जब्त कर लिया गया। बाद में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद खेप छोड़ दी गई।
रविवार तड़के विभागीय टीम ने पंजाब सहित अन्य राज्यों से जिले में दाखिल होने वाले वाहनों की जांच के लिए विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पटाखे लेकर पहुंचे कारोबारियों से बिल और जीएसटी संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए। विभाग ने सामान अपने कब्जे में लेकर जुर्माना लगाया। कारोबारियों को भविष्य में बिना बिल और टैक्स दस्तावेजों के माल नहीं लाने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ कारोबारी हर साल बाहरी राज्यों से बिना बिल पटाखे लाकर जिले में बिक्री करते हैं। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है। इस बार ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीमांत क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई थी।
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी तजिंद्र राणा ने बताया कि बिना बिल पटाखे लाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। त्योहारी सीजन में विभाग ऐसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखता है।
--