{"_id":"6af1f6532e33fecc5c05b91c","slug":"a-double-lane-bridge-over-the-saal-khad-will-be-ready-by-march-making-travel-easier-for-12-panchayats-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202521-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मार्च तक साल खड्ड पर तैयार होगा डबल लेन पुल, 12 पंचायतों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मार्च तक साल खड्ड पर तैयार होगा डबल लेन पुल, 12 पंचायतों की राह होगी आसान
Mon, 09 Nov 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ से बन रहा 30 मीटर लंबा पुल, 30 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
मणिमहेश यात्रियों, विद्युत परियोजनाओं के भारी वाहनों को मिलेगी सुगम आवाजाही, निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। साल खड्ड के फुलनू टाला के समीप निर्माणाधीन 30 मीटर लंबा डबल लेन पुल मार्च तक बनकर तैयार होगा। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का स्लैब डाल दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग ने शेष निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके तैयार होने से 12 पंचायतों की 30 हजार से अधिक आबादी को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
विभाग पुराने जर्जर पुल के समीप ही नए पुल का निर्माण करवा रहा है। जमीन की उपलब्धता और विभागीय औपचारिकताओं के चलते परियोजना लंबे समय तक अटकी रही। पूर्व मुख्यमंत्रियों वीरभद्र सिंह और जयराम ठाकुर के कार्यकाल में भी इसके शिलान्यास हुए थे। बाद में जमीन की टेस्टिंग और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
पुल बनने से साहो, सिल्लाघ्राट, बरौर, सराहण, भाला, जड़ेरा और पल्यूर समेत आसपास की पंचायतों को लाभ मिलेगा। मणिमहेश यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से बालू होते हुए भूरी सिंह पावर हाउस, फुलनू टाला और सरोथा नाला होकर हरदासपुरा पहुंचते हैं। ऐसे में नया पुल यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाएगा। इसके अलावा भरमौर-होली क्षेत्र की जलविद्युत परियोजनाओं के भारी मालवाहक वाहनों को भी इस मार्ग से गुजरने की सुविधा मिलेगी। इससे शहर में यातायात का दबाव और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि पांच करोड़ रुपये की लागत से 30 मीटर स्पैन का डबल लेन पुल बनाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
--