फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bus traveling from Chamba to Dalhousie struggled on the steep climb at Khajjiar.

Chamba News: चंबा से डलहौजी जा रही बस खज्जियार में हांफी

Sat, 20 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A bus traveling from Chamba to Dalhousie struggled on the steep climb at Khajjiar.
सलूणी के कैला में खराब खड़ी एचआरटीसी की बस:
बस में सवार यात्रियों ने टैक्सी में पूरा किया अपना सफर
विज्ञापन

लोगों ने रूट पर खटारा बसें भेजने पर जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। डलहौजी के लिए निकली सरकारी बस खज्जियार में हांफ गई। आगे का सफर 20 सवारियों को टैक्सी से पूरा करना पड़ा। शनिवार सुबह 9 बजे बस चंबा से डलहौजी के लिए रवाना हुई।
27 किलोमीटर दूर खज्जियार में सवारियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बस रुकी तो दोबारा स्टार्ट ही नहीं हुई। चालक ने बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। काफी देर तक सवारियां बस ठीक होने का इंतजार करती रही लेकिन जब चालक ने उन्हें जवाब दे दिया तो उन्होंने टैक्सी से आगे निकलने का फैसला किया। इसके अलावा उनके पास अन्य कोई भी विकल्प नहीं था।
विज्ञापन


सवारियों में सुरेश कुमार, चमन लाल, रवि कुमार, जितेंद्र और कमला कुमारी ने बताया कि इस रूट पर निगम जानबूझ कर खटारा बसें भेज रहा है। आए दिन बस बीच सफर में हांफ जाती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दो-दो पर्यटन स्थल को जोड़ने वाले रूट पर अच्छी कंडीशन वाली बसें भेजी जाएं। डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराब आने से बस खराब हुई। रूटों पर भेजने से पहले बसों की मेकेनिक पूरी जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed