फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bridge will be built on Sarotha drain with 4.80 crores

सरोथा नाले पर 4.80 करोड़ से बनेगा पुल

Sun, 17 Apr 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Sarotha drain with 4.80 crores
चंबा। चंबा-साहो सड़क पर सरोथा नाले पर 4.80 करोड़ की लागत से पुल बनाया जा रहा है। पुल बनने से चालकों और राहगीरों को नाले के पानी से होने वाली परेशानी से राहत मिल जाएगी। नाले का पानी अक्सर सड़क पर बहता रहता है जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। पानी बहने से वहां तारकोल भी नहीं टिक पाता है। इससे वाहन चालकों को गड्ढों की समस्या से जूझना पड़ता है। अब ऐसा नहीं होगा। टीबी अस्पताल से कुछ दूर सड़क से दूसरी ओर पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल बनाने को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द टेंडर करवाकर इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उसके बाद साहो क्षेत्र की तरफ जाने वाले लोगों को आसानी होगी। इतना ही नहीं, इस पुल के बनने से चंबा से साहो और सिल्लाघ्राट सहित अन्य इलाकों की दूरी तीन किलोमीटर तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को भी मिलेगी राहत
सरोथा नाले के पास स्थित पांच पांडव मंदिर में पूजा करने वाले लोगों को भी हादसे का खतरा नहीं रहेगा क्योंकि पुल मंदिर से आगे बनाया जाएगा। इससे मंदिर के सामने वाली सड़क खाली हो जाएगी। मंदिर में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य अनुष्ठान आसानी से किए जा सकेंगे। हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे के आयोजन में भी कोई परेशानी नहीं होगी। शहरवासियों सहित आसपास के लोगों की मंदिर के साथ आस्था जुड़ी हुई है। रोजाना दर्जनों की संख्या में लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

भारी-भरकम मशीनें ले जाना होगा आसान
भरमौर और होली परिक्षेत्र में चल रही पन विद्युत परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाली भारी भरकम मशीनें भी इसी रास्ते से लाई जा सकेंगी। मौजूदा समय बालू से होकर ये मशीनें वाया बारगाह होकर लाई जा रही हैं। इससे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास मशीनों को लाने वाले वाहन खड़ी चढ़ाई होने की वजह से फंस जाते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं। ऐसे में पुल वन विद्युत परियोजनाओं का निर्माण करने वाली कंपनियों के लिए भी लाभदायक साबित होगा। बालू से वाया सरोथा होकर भारी भरकम वाहन भेजे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सरोथा नाले पर पुल बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। पुल बनाने की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द इसका कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed