{"_id":"18-65259","slug":"Chamba-65259-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कायोऱ्ं के लिए 29 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कायोऱ्ं के लिए 29 लाख
Chamba
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जुलाकड़ी स्थित जिला परिषद भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष अमित सिंह भरमौरी ने की। जिप के सदस्यों ने अध्यक्ष के समक्ष 13वें वित्तायोग के तहत बीआरजीएफ की प्रथम तिमाही राशि, शैल्फ, विकासात्मक कार्यों की विभागीय प्रपोजल और गाइड लाइन उपलब्ध करवाने का मामला रखा। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने सभी विभागीय अधिकारियों को 13वें वित्त आयोग की गाइड लाइन प्रस्तुत करवाने के आदेश जारी किए। बैठक के दौरान 29 लाख का शैल्फ पारित किया गया। इस दौरान जिप सदस्यों द्वारा स्कूलों में अध्यापकों के चल रहे रिक्त पदों को लेकर सवाल पूछे गए। इसके जवाब में उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय ठाकुर ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों पर जिले में अपग्रेड हुुुुुुए 41 स्कूलों में खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चलते अध्यापकों के रिक्त पदों क ो एसएमसी के तहत भरा जा रहा है। जल्द ही इन स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती करवा दी जाएगी। जिप अध्यक्ष अमित सिंह भरमौरी ने शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर से आह्वान किया कि स्कूलों में अध्यापकों की लेटलतीफी और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त न किया जाए। ऐसा होने पर कड़ी कार्रवाई और गुणात्मक शिक्षा पर अधिक बल दिया जाए। बैठक के दौरान जिप सदस्य भाग सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में 283 विद्युत खंभे बदले जा रहे हैं और चार नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही विद्युत समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। जिला परिषद सदस्य कमलो देवी ने हरिजन जाति के प्रमाण पत्र दुरुस्ती के लंबित मामलों पर प्रश्न किया। उनके प्रश्न के जवाब देते हुए एडीएम शुभकरण सिंह ने कहा कि जिले के समस्त उपमंडलाधिकारियों को इन मामलों को जल्द निपटाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिप सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन