फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीन पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

तीन पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

Tue, 15 Jul 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Tue, 15 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। भलेई माता मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने चोर गिरोह का पता लगा लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने अपने लापरवाह कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की है। चोरी की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई न करने और नाकों को अलर्ट न करने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक जीडी भार्गव ने भी मौके पर पहुंच कर जांच कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने फिलहाल चोर गिरोह के बारे में जानकारी गुप्त रखी है। इस गिरोह में पांच सदस्य बताए जा रहे हैं। बाकी चार की गिरफ्तारी के लिए एएसपी चंबा, डीएसपी हेडक्वार्टर व डीएसपी सलूणी की अगुवाई में तीन पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर भेज दी गई हैं। ज्ञात रहे कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने भलेई मंदिर के दो द्वारों के ताले तोड़ कर गर्भगृह में विराजमान माता की प्राचीन प्रतिमा के जेवर चोरी करने के बाद प्रतिमा चोरी करने का प्रयास भी किया था। भागते समय चोरों का मोबाइल फोन गिर गया था। इसी आधार पर पुलिस इतने कम समय में उन तक पहुंचने में सफल हो पाई है। इनकी संख्या पांच बताई जा रही है और ये मोटरसाइकलों पर सवार होकर आए थे। हालांकि चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था, मगर पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण आसपास की पुलिस चौकियों व बैरियरों को समय रहते अलर्ट नहीं किया जा सका। इसके कारण चोर प्रदेश की सीमा पार करने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन


हर पहलु से कर रहे जांच
पुलिस ने तीन टीमें बनाकर सोमवार से ही चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी डीके चौधरी ने बताया कि इस घटना के संबंध में विभिन्न पहलु एवं वैज्ञानिक जांच विधि के तरीके से छानबीन की जा रही है। साथ ही चंबा की सीमा पर अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने में लापरवाही करने वाले कंट्रोल रूम से जुड़े तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी आरोपी पंजाब से
एसपी डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने इस चोरी की घटना में शामिल पांच आरोपियों की पहचान कर ली है। ये सभी पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें से एक की गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी की तलाश के लिए दबिश जारी है। पकड़े गए आरोपी को चंबा लाया जा रहा है। इससे पूछताछ के आधार पर बाकी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के हत्थे चढ़ने के बाद इनके बारे में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed