{"_id":"18-61341","slug":"Chamba-61341-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो मंजिला मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो मंजिला मकान राख
Chamba
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
आग से दो मंजिला मकान राख
पांगी (चंबा)। लाहौल-पांगी की सीमा पर उदयपुर उपमंडल के तहत मियाडनाल के समीप चिमरिट पंचायत में एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इससे मकान जलकर राख हो गया है। वीरवार रात को हुए भीषण अग्निकांड में 27 भेड़-बकरियों समेत एक गाय जल गई है। इस दुर्घटना में 90 वर्षीय एक महिला भी आंशिक तौर पर घायल हुई है। पांगी घाटी के दौरे पर जा रहे वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। तहसीलदार की अगुवाई में एक टीम को नुकसान का आकलन करने के लिए भेज दिया गया। प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि दे दी गई है।