फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लंबित कार्य जल्द पूरा करने के आदेश

लंबित कार्य जल्द पूरा करने के आदेश

Tue, 15 Oct 2013 05:40 AM IST
Chamba
Chamba Updated Tue, 15 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीण विकास अभिकरण की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संदीप कदम की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्त विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दें और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने मनरेगा से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के लिए जागरूकता शिविर लगाने के दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि आगामी 10 दिनों में सभी शेष मस्ट्रोलों की भुगतान प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कुछ विकास खंडों का धीमी कार्य प्रगति पर कड़ा संज्ञान लिया और शीघ्र निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के आदेश दिए। संदीप कदम ने बताया कि जिला के सातों विकास खंडों में 10521 कार्य आबंटित किए गए थे। अगस्त माह तक 1137 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इस समय नौ हजार कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि वह पुराने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें और नए कार्यों की प्रक्रिया आरंभ करवाएं। उन्होंने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत भरमौर में 139, भटियात में 165, चंबा मे 154, मैहला में 136, सूलणी में 143, तीसा में 127 और पांगी विकास खंड में 85 आवास निर्मित करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर चल रहे सभी प्रशिक्षण कार्यों में संबंधित महिलाओं अथवा पात्र युवतियों को कौशल विकास भत्ता प्रदान करने के लिए दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे हैं। नवंबर माह में आरंभ होने वाले निर्मल भारत अभियान में गीत, संगीत, नाटकों, वाल पेंटिग, बैनरों, प्रर्दशनियों, स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने राजीव गांधी अन्न योजनाओं में पात्र व्यक्तियों के चयन की भी बात कही। संदीप कदम ने पंचायती राज विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न मदों की भी समीक्षा की। बैठक में डीआरडीए पीओ राम प्रसाद शर्मा, बीडीओ चंबा मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed