{"_id":"18-51585","slug":"Chamba-51585-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में चलाई जाए मिनी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में चलाई जाए मिनी बसें
Chamba
Updated Tue, 15 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से उप तहसील की नजदीकी पंचायतों के लिए लोकल मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। इससे पहले भी स्थानीय ग्रामीण इस मांग को कई बार सरकार के समक्ष रख चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि भरमौर के साथ लगती पंचायतों के आधा दर्जन के करीब लोगों को तहसील मुख्यालय आने के लिए सुबह और शाम बसों की कम आवाजाही से दिक्कतें होती हैं। उन्होंने सरकार से भरमौर में शिमला की तर्ज पर 30 सीटर मिनी बसें चलाने की मांग की है। यदि दो मिनी बसें ही तहसील मुख्यालय के साथ लगती पंचायतों में आवाजाही करे तो इससे हजारों की आबादी को फायदा होगा। बसें चलने से तहसील मुख्यालय आने वाले कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को रोजाना आने-जाने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। साथ ही निगम को भी लोकल रूट पर बस चलाने से मुनाफा होगा। गौरतलब है कि भरमौर में पूर्व कांग्रेस के शासनकाल में लोकल बसें चलाई गई थीं, जो बाद में बंद कर दी गईं। यहां पर इक्का दुक्का बसें चलती हैं, जो अपने निर्धारित समय पर ही चलती हैं। ऐसे में लोगों को आवाजाही के लिए सुविधा नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में खणी, घरेड़, चोबिया, हड़सर पंचायत के लोगों और स्कूली बच्चों को बसों की कमी के कारण परेशानी होती है। मणिमहेश यात्रा के दौरान तो लंबी दूरी वाली बस भीड़ होने के कारण यात्रियों के लिए रूकती ही नहीं हैं। सुरेश कुमार ठाकुर, विनय कुमार, राहुल, दिनेश कुमार, संजय, विपन, देसराज, केवल, कौशल्या, किशन, रजनी, मीना, सुलोचना, कमला ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वन मंत्री भरमौरी से लोकल रूटों पर मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
उधर, एचआरटीसी के कार्य प्रबंधक सुगल सिंह ने बताया कि नए रूट पर बस सेवा शुरू करना हैड आफिस के अधिकार क्षेत्र का विषय है।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के कार्य प्रबंधक सुगल सिंह ने बताया कि नए रूट पर बस सेवा शुरू करना हैड आफिस के अधिकार क्षेत्र का विषय है।