फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नौ रूटों पर नहीं चली निगम की बसें

नौ रूटों पर नहीं चली निगम की बसें

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी के वर्क टू रूल कार्य करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम कर्मचारी तीन दिन से आठ घंटे सेवाएं दे रहे हैं। चालकों और परिचालकों के इस निर्णय से जिला भर में हर रोज एक दर्जन के करीब रूट प्रभावित हो रहे हैं। निगम ने अभी तक अधिकांश रूटों को ऐसे तैसे चला रखा है, लेकिन, लांग रूट पर जाने वाले चालक और परिचालकों का ओवरटाइम भी लग रहा है। इस कारण आगे ज्यादा रूट प्रभावित होने की संभावना है। चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम लगने पर अलगे दिन इस समय को एडजस्ट किया जा रहा है। इसके चलते चालक और परिचालक कम पड़ने लगे हैं। इससे और रूट प्रभावित होने की संभावना है। वीरवार को भी चालकों और परिचालकों ने आठ घंटे ही सेवाएं दीं। जिनका ज्यादा समय लगा था, उन्होंने अगले दिन उतना कम समय देकर ड्युटी समाप्त कर दी। सारा दिन स्थानीय बस स्टैंड में सवारियां बसों का इंतजार करती रहीं, लेकिन बसें नहीं पाईं। ड्यूटी समय पर होने के कारण चालक बस में बैठे तो परिचालक नहीं मिले। सवारियां बसों के चलने का इंतजार करती रहीं। बाद में सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहन हायर कर या लिफ्ट लेकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इस संबंध में आरएम विनोद कुमार ठाकुर ने बताया कि वीरवार को 9 रूटों पर निगम की बसें नहीं पहुंच पाई। कर्मचारियों ने वर्क टू रूल के हिसाब से काम किया। उन्होंने बताया कि आठ घंटे ड्यूटी पूरी होने के बाद चालक और परिचालकों ने सेवाएं नहीं दी।
विज्ञापन


मांगें न मानीं तो करेंगे साप्ताहिक अवकाश
चंबा। हिमाचल परिवहन संयुक्त समन्वय समिति की स्थानीय इकाई ने वीरवार को गेट मीटिंग की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश परिवहन को रोडवेज का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि समिति की मांगों को नहीं माना जाता है तो सारे कर्मचारी आने वाले सोमवार को साप्ताहिक अवकाश पर चले जाएंगे, इसकी जिम्मेवारी निगम की होगी। कर्मचारी वर्क टू रुल्स के हिसाब से आठ घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को तुरंत नियमित किया जाए। बैठक में उत्तम सिंह, अश्विनी कुमार, साहिब सिंह, विजय कुमार, कल्याण सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजपाल और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

बाक्स
इन रूटों पर नहीं चली बसें
वीरवार को चंबा-धर्मपुर, चंबा--बैरागढ़, चंबा- बिहाली, चंबा-पलेला, चंबा- भंजराड़ू, चंबा-छतराड़ी, चंबा-सिढ़कुंड, चंबा-कोहल्ड़ी, चंबा-किहार, चंबा-लिल्ह रूटों पर निगम की बसें नहीं चल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed