{"_id":"5cc32d34bdec225f565ce8ad","slug":"91556294964-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे अंग्रेजी में कमजोर, हिंदी में औसतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे अंग्रेजी में कमजोर, हिंदी में औसतन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगती प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं के बच्चे अंग्रेजी विषय में कमजोर हैं तो वहीं हिंदी में बच्चों का स्तर औसतन है। यह खुलासा इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने किया है। शुक्रवार को इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लगते चार स्कूलों में जाकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विंग के अधिकारियों ने स्कूल की तमाम व्यवस्थाएं जांची। साथ ही रिकॉर्ड भी खंगाला। इसके अलावा कक्षाओं में जाकर बच्चों से कुछेक सवाल भी किए। जिसमें बच्चों का परफार्मेंस औसतन रहा। इंस्पेक्शन विंग चंबा की ओर से सरकारी स्कूलों में दबिश देने का मकसद स्कूलों में शिक्षा का स्तर जांचना है। साथ ही क्वालिटी एजूकेशन पर अध्यापकों को प्रेरित करना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला कसाकड़ा, मिडल स्कूल कसाकड़ा, प्राइमरी स्कूल जुलाहकड़ी व मिडल स्कूल जुलाहकड़ी में इंस्पेक्शन विंग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान बीईईओ इंस्पेक्शन किशोर लाल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर जांचने के लिए इंस्पेक्शन विंग का गठन किया गया है ताकि सरकारी स्कूलों में फैली अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके और शिक्षा के स्तर को उठाया जा सके।
इंस्पेक्शन विंग चंबा के प्रधानाचार्य अशोक धीमान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चार सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। बेसिक मजबूत करने बारे अध्यापकों को आदेश दिए गए हैं ताकि बच्चों का शिक्षा स्तर उठ सके।