{"_id":"5cb3649bbdec2213e54bbcc6","slug":"91555260571-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, कारोबारियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, कारोबारियों के खिले चेहरे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार गर्मियों का मौसम आते ही पर्यटकों से गुलजार हो गया है। रविवार को पर्यटन स्थल में बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ उमड़ी। इससे स्थानीय होटल व्यवसायियों समेत कारोबारियों की चांदी हो गई है। रविवार को देश विदेश से आए पर्यटक
खज्जियार मैदान में खूब मस्ती करते हुए दिखे। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पिछले दिनों मंदी झेल रहे दुकानदारों का कारोबार भी अब चल पड़ा है। गौरतलब है कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है।
इसके चलते पर्यटकों की आवाजाही खज्जियार में शुरू हो गई है। रविवार को खज्जियार पहुंचे पर्यटक अमृता सिंह, देव आनंद, सुरजीत सिंह, राधा देवी, परमजीत सिंह, पायल कुमारी, सुरेश कुमार, आशा देवी, आरती देवी, सीमा कुमारी और विमला देेवी ने बताया कि निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में खज्जियार में पहुंचकर उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि गर्मियों का मौसम शुरू होते ही वह हर साल खज्जियार की सुंदरता को निहारने पहुंचते है। कुल मिलाकर पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है।