{"_id":"5b29354b4f1c1b634d8b7620","slug":"91529427275-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टैक्स बीड़ी की खेप पकड़ी, पौने पांच लाख जुर्माना ठोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टैक्स बीड़ी की खेप पकड़ी, पौने पांच लाख जुर्माना ठोंका
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने बिना बिल चंबा पहुंचाई जा रही बीड़ी की खेप को पकड़ा। इस मामले में विभाग ने कारोबारी पर 4 लाख 76 हजार 272 रुपये का जुर्माना ठोंका है। जुर्माना अदा करने के बाद भी सामान से भरी गाड़ी को छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने भरमौर चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान वहां से एक गाड़ी बीड़ी की खेप लेकर चंबा की ओ आ रही थी। इसे तलाशी के लिए रोका गया।
विज्ञापन
इस दौरान गाड़ी में 10 लाख 88 हजार का सामान रखा था। सामान को लेकर जब गाड़ी चालक को बिल दिखाने को कहा गया तो उसके पास पूरे सामान का बिल नहीं था। इसके साथ ही सामान को लेकर पूरा टैक्स नहीं दिया गया था। इसको लेकर विभागीय टीम ने कड़ा संज्ञान लिया और गाड़ी को पूरे सामान के साथ जब्त कर लिया। विभागीय नियमानुसार 50000 रुपये से अधिक माल को लेकर ईबे बिल लेना होता है। यह व्यापारी ने नहीं कटवाया था।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग की टीम ने कारोबारी पर 4 लाख 76 हजार 272 रुपये का जुर्माना लगाया। व्यापारी ने जुर्माने की अदायगी की, जिसके बाद सामान और गाड़ी को छोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त राज्यकर एवं आबकारी चंबा बिन प्रसाद थापा और सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि भरमौर चौक में बिना बिल बीड़ी की खेप लेकर जा रहे व्यापारी को जुर्माना लगाया गया है। बिना बिल और टैक्स चुकाए बाहर से सामान लाने वाले कारोबारियों पर विभाग की पैनी नजर है। जो भी ऐसा करता हुआ पकड़ा गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।