फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सरोल में खुलेगी रूरल ओपीडी

सरोल में खुलेगी रूरल ओपीडी

Mon, 18 Jun 2018 10:42 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सरोल में खुलेगी रूरल ओपीडी
मेडिकल कॉलेजों - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अब उपचार करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में नहीं जाना होगा। मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सरोल भेडू फार्म में रुरल ओपीडी शुरू करने जा रहा है। यहां पर एक एमबीबीएस डॉक्टर सेवाएं देगा। इसके बाद यहां एमडी मेडिसिन को भी बिठाया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के के लोगों को बीमारी की जांच को लेकर जिला मुख्यालय चंबा नहीं आना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी में दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सहायता ली जाएगी। भेडू फार्म में ओपीडी खुलने से कियाणी, सरोल, भद्रम, हरिपुर, उदयपुर, घोल्टी, राजपुरा, सिद्घपुरा, नखड़ी और नौण सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। अभी तक इन क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टर से जांच करवाने से पहले पर्ची बनवाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सरोल के भेडू फार्म में ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने सोमवार को ओपीडी शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए। एक सप्ताह के भीतर सरोल में ओपीडी शुरू हो जाएगी। कुछ दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सरोल में भेडू फार्म की जमीन और कार्यालयों को मेडिकल कॉलेज के निर्माण लिए अधीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोल की ओपीडी में में एमबीबीएस देगा सेवाएं : डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि सरोल में रुरल ओपीडी शुरू की जा रही है। यहां पर एमबीबीएस डॉक्टर सेवाएं देगा। इसके शुरू होनेसे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं आना होगा। सिफ्र गंभीर बीमारी के उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज आने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed