फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सूरी पंचायत की चार हजार आबादी आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर

सूरी पंचायत की चार हजार आबादी आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर

Sun, 22 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सूरी पंचायत की चार हजार आबादी आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर
road shimla - फोटो : demo pics

दिनेश राणा

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सूरी की चार हजार की आबादी आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर हैं। सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। परेशानी तब बढ़ जाती है जब गांव में कोई बीमार होता है। मजबूरी में मरीज को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीज को पीठ या पालकी से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।

यहां से एंबुलेंस और निजी वाहनों के से उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता है। समय पर इलाज न मिलने की वजह से कई लोग बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। ऐसे में उपरोक्त पंचायत में सड़क सुविधा होना आवश्यक है।
विज्ञापन


गीता देवी, गोरखी, चमारू राम, चमन सिंह, लेखराज, प्रेमलाल, कुलदीप कुमार, चतर सिंह, टेक चंद और राजेश कुमार ने बताया कि सूरी पंचायत के तीस गांव में रहने वाली चार हजार से अधिक आबादी लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रही है। मगर अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके सरकार और प्रशासन को भेजे गए। मगर इसके ऊपर आज दिन तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए।


सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव : अरूण पठानिया
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता अरूण पठानिया ने बताया कि सड़क बनाने के लिए डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद सड़क बनाने के लिए अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed