फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पहली मंजिल योजना में बच्चों के खातों से संस्था ने उड़ाए भत्ते के पैसे

पहली मंजिल योजना में बच्चों के खातों से संस्था ने उड़ाए भत्ते के पैसे

Wed, 11 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पहली मंजिल योजना में बच्चों के खातों से संस्था ने उड़ाए भत्ते के पैसे
ठगे - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। साहो क्षेत्र में पहली मंजिल योजना के तहत निजी संस्था पर बच्चों को मिलने वाली भत्ते ही रकम को खातों से उड़ाने के आरोप लगे हैं। पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच की मांग की है। केंद्र सरकार की इस योजना में एसटी वर्ग के आठवीं और दसवीं कक्षा में फेल होने वाले बच्चों को दोबारा परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए उनके खाते खोलकर कर भत्ता दिया जाता है।

इसके तहत साहो में करीब 400 बच्चों ने परीक्षा दी। मगर बच्चों के खातों से इस रकम को संस्था ने निकाल लिया। स्थानीय निवासी बशीर, साबर, गुलाम रसूल और नूरदीन नूरानी ने बताया कि भारत सरकार ने एसटी समुदाय के लोगों के लिए पहली मंजिल योजना चलाई थी।
विज्ञापन


इस योजना के तहत आठवीं और दसवीं कक्षा में फेल विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का प्रावधान किया गया है। इस परीक्षा के बदले विद्यार्थियों के खाते में सरकार की ओर से भत्ता भी डाला जाता है। मगर साहो क्षेत्र में किसी भी छात्र को यह भत्ता नहीं मिला। उन्होंने कहा कि निजी संस्था ने उपरोक्त योजना के तहत साहो क्षेत्र के 400 छात्रों की परीक्षा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत छात्रों के बैंक में खाते भी खोले गए। जब इन खातों में सरकार की ओर से भत्ता डाला गया, तो संस्था ने भत्तों को छात्रों तक नहीं पहुंचने दिया और छात्रों को बिना बताए ही खाते से सारे पैसे उड़ा लिए।


लोगों ने जब संस्था से इसके बारे में पूछने की कोशिश की। तो संस्था इस मामले में टाल मटोल करती रही। उन्होंने जिलाधीश से मांग की कि उपरोक्त योजना के तहत हुई अनियमितताओं की गंभीरता से जांच पड़ताल की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed