{"_id":"5a9826dc4f1c1bbb218b5a6b","slug":"91519920860-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ मीटर दौड़ में भुवन्यू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ मीटर दौड़ में भुवन्यू अव्वल
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बीबीए चौथे सेमेस्टर के छात्र भुवन्यू शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भुवन्यू ने दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। जबकि आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि बीते दिनों की कॉलेज की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। यहां विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियां आयोजित हुई। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्या सुमन बेदी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।