{"_id":"5a5e31414f1c1b90268b4b62","slug":"91516122433-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षों के बाद दोबारा शुरू होगा रजेरा-संगेड़ सड़क का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वर्षों के बाद दोबारा शुरू होगा रजेरा-संगेड़ सड़क का कार्य
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। दस सालों से बंद पड़े रजेरा-संगेड़ सड़क का कार्य जल्द शुरू होगा। सदर विधायक ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को साथ लेकर सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को सड़क न होने से पेश आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए लोनिवि के अधिकारी को निर्देश दिए कि रजेरा-संगेड़ सड़क का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। ताकि लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। सड़क बनने से ग्राम पंचायत रजेरा के दर्जनों गांव में रहने वाली दो हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। दस वर्ष पूर्व सड़क का कार्य शुरू हुआ था। मगर एक किलोमीटर सड़क बनने के बाद कार्य बंद हो गया। इसके बाद दोबारा सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने कई बार विभाग और प्रशासन से सड़क का कार्य शुरू करने की मांग रखी। मगर प्रशासन लोगों की मांग को पूरा नहीं कर पाया। विधानसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने सड़क का मुद्दा उठाया था। सदर विधायक ने चुनाव के दौरान लोगों का आश्वासन दिया था कि चुनाव जीतने के बाद सड़क को बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके चलते विधायक ने मंगलवार को ग्रामीणों और अधिकारियों को साथ लेकर सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि उपरोक्त सड़क को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि लोगों ने जिस कार्य के लिए उन्हें विधायक बनाया है। उसे बखूबी निभाया जाएगा।