{"_id":"5a4bbc524f1c1b47198b477d","slug":"91514912850-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलपड़ और थथोकरा में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलपड़ और थथोकरा में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
water tap
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
चंबा। सलपड़ और थथोकरा गांव में लोगों को पिछले एक सप्ताह से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से ग्रामीणों को दूसरे गांव से पानी ढोकर लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि आईपीएच को शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस वजह से ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस वजह से ग्रामीणों ने मंगलवार को पेयजल की समस्याओं को लेकर एडीएम चंबा बलवीर ठाकुर से मिलकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने एडीएम चंबा को ज्ञापन सौंपकर समस्या के बारे में अवगत करवाया है। एडीएम चंबा ने प्राथमिकता के आधार पर पेयजल की समस्या का समाधान करने के बारे में विभागीय अधिकारी को निर्देश जारी किए है।
ग्रामीण परस राम, अमर सिंह, रत्नी देवी, रींजू, हंसराज, देवी चंद और कमल ने बताया कि गांव में एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई बाधित है। इसके बारे में संबंधित फीटर को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। मगर फीटर हर बार आश्वासन देकर ग्रामीणों को टाल देता है। गांव में नियमित रूप से पेयजल सप्लाई नहीं होती। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने गांव के पास हैडपंप लगवाया गया था। मगर काफी समय से यह भी खराब पड़ा है। इसके अलावा खराब हैंडपंप को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक हैडपंप भी ठीक नहीं हो पाया है। पेयजल की आपूर्ति बाधित होने से गांवों की 600 की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में चल रही पेयजल किल्लत का समाधान किया जाए। ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए न भटकना पड़े।