{"_id":"5a3be9974f1c1bf4688c2a5d","slug":"91513875863-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीघार में होने वाले भूस्खलन में अब नहीं फंसेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीघार में होने वाले भूस्खलन में अब नहीं फंसेंगे लोग
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कपिल डोगरा
चुवाड़ी (चंबा)। लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर कालीघार से गिरने वाले मलबे का समाधान लोक निर्माण विभाग ने निकाल लिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाहडू़ से जतरुण वाया भोलग सात किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे कालीघार में भूस्खलन की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। साथ ही बरसात के समय में भी लोगों को जिला मुख्यालय चंबा के लिए आवाजाही करने में आसानी होगी। खबर की पुष्टि लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए ई-टेंडरिंग हो चुकी है। आगामी सप्ताह तक यह कार्य अवार्ड कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि लाहडू़-चुवाड़ी मार्ग जिला मुख्यालय चंबा के लिए छोटा मार्ग है। जिला मुख्यालय यहां कम समय में प्रदेश के अन्य जिलों के लोग पहुंचते है। मगर बरसात के दिनों में इस मार्ग पर भारी भूस्खलन होता है। यह समस्या पिछले कई सालों से चली आ रही है। भूस्खलन को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को हर साल करोड़ों की चपत लगती है। कालीघार के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने कई प्रयास किए। मगर सार्थक नहीं हो पाए। अब लोक निर्माण विभाग ने लाहडू़ से जतरुण वाया भोलग सात किलोमीटर सड़क का निर्माण करने की योजना बनाई है। यह मार्ग जुलाई में मिंजर मेले और अगस्त में मणिमहेश यात्रा के दौरान ज्यादा समय भूस्खलन के चलते बंद रहता है। मगर अब उक्त सड़क का निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
दो किलोमीटर का सफर बढ़ेगा
जानकारी के अनुसार वर्तमान में लाहडू़ से चुवाड़ी वाया कालीघार की दूरी चार किलोमीटर है। ऐसे में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जो नई सड़क बनने जा रही है। इससे करीब तीन किलोमीटर सफर चुवाड़ी पहुंचने के लिए ज्यादा तय करना पड़ेगा। इससे भले ही वाहन चालकों और लोगों को दिक्कत होगी। मगर चुवाड़ी पहुंचने के लिए उन्हें भूस्खलन की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
ढाई करोड़ करोड़ के टेंडर प्रक्रिया पूरी ऱ् जगतार सिंह
लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह ने बताया कि आचार संहिता के चलते यह योजना रुकी पड़ी थी। मगर अब ई-टेंडरिंग के माध्यम से ढाई करोड़ रुपये का टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक सप्ताह में काम अवार्ड कर दिया जाएगा।