{"_id":"5a1459e34f1c1b70548be9b2","slug":"91511283171-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीसी मुगला व साहो इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीसी मुगला व साहो इलेवन ने जीते मैच
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र प्रतियोगिता में साहो इलेवन की टीम ने सीएससी को सात विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में एमसीसी मुगला ने जय जवान की टीम को 37 रनों से शिकस्त दी। प्रतियोगिता आयोजक सचिव राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में सीएससी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाएं। इसमें राकू ने 28 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साहो की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अगले मैच में एमसीसी मुगला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 154 रन बनाएं। इसमें राहुल ने 52, नन्ही 20, नाजू 16 और पम्मू ने 11 रन बनाएं। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय जवान की टीम महज 117 रनों पर ही सिमट गई। इस मैच में मुगला की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए बनी ने छह विकेट चटकाएं। इस जीत के साथ मुगला की टीम ने अगले राउंड में प्रवेश किया।