{"_id":"5a0ed1344f1c1bc1678bc0e4","slug":"91510920500-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार में एक महीने से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार में एक महीने से नहीं आ रहा पानी
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
water tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)।
भंजराडूू पंचायत के धार गांव में एक माह से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को तीन किमी पैदल चलकर अलवास गांव से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। गांव में रहने वाले 35 परिवार एक माह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीण कई बार विभाग को गांव में चल रही पानी की समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। अभी तक गांव में पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों राजेश कुमार, मनोज कुमार, तेज सिंह, प्रताप चंद, अशोक कुमार, ध्यान सिंह, रूप लाल, देस राज, कमल कुमार और मान सिंह ने बताया कि धार गांव में पानी की किल्लत का कभी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कुछेक दिनों तक पेयजल सप्लाई नियमित रहती है, उसके बाद सप्लाई बाधित हो जाती है। गांव के लिए जो पेयजल लाइन बिछाई गई है, उसकी पाइपें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
इन्हें रिपेयर करवाने में विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। पाइपें आज भी बदली नहीं गई हैं। इसकी वजह से गांव में अकसर पानी की समस्या रहती है। गांव में पानी पहुंचने से पहले ही क्षतिग्रस्त पाइपों से व्यर्थ बह जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त गांव में चल रही पेयजल समस्या का जल्द से जल्द उचित हल निकाला जाए।
विज्ञापन
...
बारिश न होने से हो रही पानी की किल्लत : दीपक भारद्वाज
कनिष्ठ अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि लंबे समय से बारिश न होने से पानी की किल्लत हुई है। गांव में चल रही पेयजल समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गांव में पेयजल सप्लाई बहाल की जाएगी।