फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुलिस में भर्ती होने के लिए 1,874 युवाओं ने लगाई दौड़, 1500 पास

पुलिस में भर्ती होने के लिए 1,874 युवाओं ने लगाई दौड़, 1500 पास

Sun, 03 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती होने के लिए 1,874 युवाओं ने लगाई दौड़, 1500 पास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में भर्ती होने के लिए युवाओं ने खूब पसीना बहाया। रविवार को 1,874 युवा पुलिस भर्ती के लिए मैदान में पहुंचे। इसमें से 1500 युुवा शारीरिक दक्षता परीक्षण में पास हुए। सभी युवा सुंडला, तीसा व पांगी स्थित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत थे। भर्ती ब्लॉक वाइज की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। सुबह के समय युवाओं की दौड़ करवाई जाती है। इसके बाद अन्य शारीरिक टेस्ट करवाए जाते हैं। पुलिस विभाग चंबा में पुलिस आरक्षियों के 81 पद भर रहा है। इसमें 59 पद पुरुष, 5 पद महिला व 7 पद आरक्षी चालक के हैं। सभी आवेदकों को विभाग की ओर से कॉल लेटर दिए जा चुके हैं।
बेरोजगारी के चलते काफी संख्या में युवाओं ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है। पहले दिन करीब दो हजार युवा भर्ती में पहुंचे। सुबह के समय पुलिस मैदान बारगाह में लंबी कतारों में युवा खड़े हो गए। सोमवार को चंबा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ होगी। जिला मुख्यालय चंबा के रोजगार कार्यालय में सबसे ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत हैं। सभी युवा पुलिस में नौकरी पाने के लिए मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। सात सितंबर तक पुलिस मैदान में यह भर्ती चलेगी। शारीरिक दक्षता पूरी करने वाले युवाओं का मेडिकल टेस्ट होगा। उसके बाद उनकी लिखित परीक्षा होगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले युवा ही पुलिस में भर्ती हो पाएंगे।
विज्ञापन

एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरक्षी के पदों पर युवाओं की भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जा रही है। शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण होने वाले युवा लिखित परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed