{"_id":"595bcf7a4f1c1b72678b4588","slug":"91499189114-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित ढ़ल्ल ने नप उपाध्यक्ष को सौंपा अपना त्याग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित ढ़ल्ल ने नप उपाध्यक्ष को सौंपा अपना त्याग पत्र
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नप उपाध्यक्ष मोहित ने दिया इस्तीफा
कहा-नप में अव्यवस्था के चलते उपायुक्त को दे दिया था त्यागपत्र
बहुमत तो साबित कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं करूंगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चंबा नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहित ढल्ल ने मंगलवार को नप अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंप दिया। पहले वह 24 जून को उपायुक्त को अपना इस्तीफा दे चुके हैं। नप उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। नप उपाध्यक्ष मोहित ढल्ल ने बताया कि वह छह जुलाई को अपने पद पर बने रहने के लिए बहुमत साबित कर सकते हैं, परंतु वह ऐसा नहीं करेंगे। वह जन सेवा व शहर के विकास के लिए नप उपाध्यक्ष पर आसीन हुए थे। यह पद उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए ग्रहण नहीं किया था। नप में जुगाड़ और व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति का बोलबाला हावी है। उन्हें नप उपाध्यक्ष के पद पर बने रहना असहज हो रहा था। इसके कारण उन्होंने अपना त्याग पत्र उपायुक्त और नप अध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है, उसको लेकर वह चाहें तो अपना बहुमत साबित कर सकते हैं। जिस अराजकता में नगर परिषद चंबा कार्य कर रही है, उस माहौल में विकास व पारदर्शिता की बात सोचना बेमानी है। उन्होंने कहा कि सपड़ी वार्ड के लोगों ने उनके परिवार पर सदैव अपना विश्वास जताया है। कहा कि सपड़ी वार्ड के विकास के लिए वह सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। इसके लिए उन्हें उपाध्यक्ष पद की जरूरत नहीं है।