{"_id":"5953e1e84f1c1bd0738b457d","slug":"91498669544-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश ने बहाए लोनिवि के 21 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश ने बहाए लोनिवि के 21 लाख
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में बुधवार अल सुबह बारिश ने लोक निर्माण विभाग के 21 लाख बहा कर रख दिए। मूसलाधार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने और पत्थरों गिरने से जिले के आठ मार्गों पर यातायात बाधित रहा। वहीं, दोपहर बाद तक सभी मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार बुधवार को मूसलाधार बारिश से चंबा-साहो, चंबा-तीसा, चंबा- कोहल्ड़ी, तरेला-मंगली, तरेला-नकरोड़, चंबा-सिढकुंड, चंबा-जम्मुहार, कीडी-लग्गा-सराहन मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए। चंबा-साहो मार्ग अल सुबह भूस्खलन से बंद पड़ा था।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मार्गों के बाधित होने की सूचना मिलने के बाद लेबर और मशीनरी को लेकर मौके पर पहुंचे। सुबह साढ़े सात बजे चंबा-साहो मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। वहीं, चंबा-तीसा मार्ग सात बजे यातायात के लिए बंद हुआ था। जिसे लोनिवि ने सुबह नौ बजे सुचारु करवा दिया।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार को मूसलाधार बारिश से आठ मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप पड़ी थी। बहरहाल, दोपहर तक सभी मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। विभाग को बारिश से 21 लाख का नुकसान हुआ है।