फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   9 special buses will run from Baddi, Chandigarh and Delhi

Chamba News: बद्दी, चंडीगढ़ और दिल्ली से चलेंगी 9 स्पेशल बसें

Fri, 10 Nov 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
9 special buses will run from Baddi, Chandigarh and Delhi
चंबा। त्योहारी सीजन में बद्दी, चंडीगढ़ और दिल्ली से चंबा के लिए सात स्पेशल बसें चलाई गई हैं। अब दीपावली के दिन जिले से शाम को पांच बजे के बाद चलने वाले रूटों को रद्द नहीं किया जाएगा, बल्कि परिवहन निगम तय समय से पहले ही बसों को अपने रूटों पर भेजेगा।
विज्ञापन

इससे सवारियों को कोई दिक्कत नहीं आएगी और बस सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, जिले में करीब 16 लोकल रूटों पर शाम को पांच बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर में एडवांस बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लंबे रूटों पर बस सेवाओं को प्रबंधन की ओर से जारी रखने की योजना है।
विज्ञापन

बद्दी, चंडीगढ़, दिल्ली स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों समेत निजी फैक्टरियों, कार्यालयों में नौकरी करने के लिए जिले के सैकड़ों युवा और विद्यार्थी डटे हुए हैं। त्योहारी सीजन में उनके वापसी के लिए यातायात के विकल्प के तौर पर एचआरटीसी प्रबंधन आगे आया है। प्रबंधन ने बद्दी से 6, चंडीगढ़ से दो और दिल्ली से 1 बस चलाई है। इन बसों में लोग एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार से सवारियां लेकर बसें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। बताया कि अब रविवार को शाम पांच बजे के बाद स्थानीय रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। समयसारिणी से पूर्व ही रूटों पर बसें चला दी जाएंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed