{"_id":"64f8b9d9743a659d57029f48","slug":"9-buses-arrived-from-dharamshala-pathankot-and-nagrota-for-the-convenience-of-passengers-chamba-news-c-88-1-cmb1003-6878-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: यात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशाला, पठानकोट और नगरोटा से पहुंचीं 9 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: यात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशाला, पठानकोट और नगरोटा से पहुंचीं 9 बसें
Wed, 06 Sep 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जन्माष्टमी न्हौण को लेकर आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए बसों की कमी नहीं होगी। परिवहन निगम ने नौ अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर दी है। इन बसों को मांग के अनुसार भरमौर भेजा जा रहा है।
स्नान के दौरान भरमौर में भी बसें उपलब्ध रहेंगी। इससे यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भरमौर से ही यात्रियों को चंबा के लिए बस मिलेगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने मणिमहेश यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की है।
एचआरटीसी प्रबंधन ने जिला कांगड़ा के नगरोटा, धर्मशाला और पठानकोट से नौ बसें मंगवाई हैं। ये बसें भरमौर के लिए दौड़ रही हैं। पिछले दो दिन से ये बसें यात्रियों को भरमौर पहुंचा रही हैं। भरमौर से यात्रियों को चंबा लेकर भी आ रही हैं। इससे यात्रियों को बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। गौरतलब है जन्माष्टमी न्हौण के दौरान काफी संख्या में यात्री आवाजाही करते हैं। ऐसे में एचआरटीसी प्रबंधन ने पर्याप्त बसों की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन
आरएम चंबा शूगल सिंह ने बताया कि चंबा में विभिन्न बस डिपो से नौ बजे पहुंची हैं। इन बसों को मांग के अनुसार भरमौर भेजा जा रहा है। बताया कि यात्रियों को सुविधा मिले, इसके लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं।
--