फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   85 students showed their talent in painting competition

Chamba News: चित्रकला प्रतियोगिता में 85 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 29 Apr 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
85 students showed their talent in painting competition
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में हिमालयन प​ब्लिक स्कूल चुवाड़ी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगित
चित्रकला प्रतियोगिता में 85 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

भटियात उपमंडल के तहत निजी और सरकारी स्कूल में किया गया आयोजन
स्कूल प्रधानाचार्य ने सराहे अमर उजाला के प्रयास, बोले- निखरेगी बच्चों की प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। अमर उजाला की ओर से उपमंडल भटियात के तहत आते एक निजी और सरकारी स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के 25 और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के साठ विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियाें ने अति प्रशंसनीय चित्र बनाए और अपने चित्रकला कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 11 बजे निजी स्कूल में आयोजित हुई। 12:30 मिनट पर इस प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी स्कूल में किया गया। हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी की प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने बताया कि अमर उजाला की ओर से किया जा रहा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए काफी लाभप्रद है। इससे प्रतियोगिता के जरिये विद्यार्थी हिमाचल की संस्कृति से रूबरू होंगे और उनका ज्ञानावर्धन भी होगा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी की कार्यवाहक प्रधानाचार्या रेखा कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में छिपी चित्रकला की प्रतिभा सामने आएगी। बताया कि अमर उजाला हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को बिखेरने और सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में छिपे कलाकारों को एक मंच प्रदान करेगा। अब यह प्रतियोगिता 12 मई को बनीखेत के सरकारी स्कूल में आयोजित की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed