फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भू जलस्तर मापने का यंत्र लगाने पर एबीवीपी का हंगामा

भू जलस्तर मापने का यंत्र लगाने पर एबीवीपी का हंगामा

Sat, 09 Mar 2019 07:46 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
भू जलस्तर मापने का यंत्र लगाने पर एबीवीपी का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा कॉलेज में पीजोमीटर उपकरण लगाने के मामले में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। यहां तक कि संगठन के कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण काम को रोक दिया गया। यह कार्य हाइड्रोलॉजी विभाग की ओर से करवाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने तर्क दिया है कि जहां यह उपकरण लगाया जा रहा है, उसी के साथ सेप्टिक टैंक भी है। इसके चलते कार्य को बंद करवाया गया। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने भी कार्यकर्ताओं से बात की लेकिन कार्यकर्ता किसी भी सूरत में नहीं माने। ऐसे में मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने काम रोक दिया।
जानकारी के मुताबिक हाइड्रोलॉजी विभाग की ओर से जिले में तीन जगह पीजोमीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए जगहों का चयन किया गया है। इसमें चंबा कॉलेज, आईपीएच उपमंडल उदयपुर और सिहुंता को चुना गया है। कार्य की शुरुआत चंबा कॉलेज से की गई। जैसे ही कॉलेज में मशीन पहुंची और कार्य शुरू हुआ तो एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इसी बीच विभागीय कर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुुई लेकिन, एबीवीपी कार्यकर्ता किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं थे। मजबूरन विभाग की ओर से इस कार्य को रोक दिया गया।
विज्ञापन

क्या है पीजोमीटर उपकरण
पीजोमीटर के जरिये भूगर्भ जल के स्तर को मापा जाता है। इसके लिए 40 से 60 मीटर तक की गहराई की छह इंच मोटी बोरिंग कर पाइप डाला जाता है। रीडिंग लेने से पहले पीजोमीटर की कैप खोली जाती है। इसके इंची टेप में एक शंक्वाकार भार बांध कर बोरिंग में छोड़ा जाता है जल का स्तर मिल जाने की एक आवाज सुनाई देती है। इस तरह भूगर्भ का जल स्तर मापा जाता है। इससे यह पता लगाया जाता है कि भू गर्भ जल कितना बढ़ा है और कितना कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा कॉलेज के उप प्रधानाचार्य राकेश राठौर ने बताया कि उपकरण लगाने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। विभाग की ओर से काम बंद कर दिया है।
हाइड्रोलॉजिकल उपमंडल नूरपुर के सहायक अभियंता ओम स्वरूप परदेसी ने बताया कि चंबा में जहां ये उपकरण लगाए जाएंगे, वहां चंबा कॉलेज में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed