फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चर्चों में क्रिसमस पर्व हुईं विशेष प्रार्थनाएं, सांता ने बच्चों को बांटे गिफ्

चर्चों में क्रिसमस पर्व हुईं विशेष प्रार्थनाएं, सांता ने बच्चों को बांटे गिफ्

Tue, 25 Dec 2018 07:39 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
चर्चों में क्रिसमस पर्व हुईं विशेष प्रार्थनाएं, सांता ने बच्चों को बांटे गिफ्

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी/खज्जियार(चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी और पर्यटन स्थल खज्जियार समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्रिसमस पर्व की धूम रही। जिला मुख्यालय स्कॉलटलैंड चर्च में समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा पर्यटन नगरी डलहौजी के सुभाष चौक, कैंट और गांधी चौक स्थित चर्च में भी लोगों ने प्रार्थना की। साथ ही सातां क्लॉज के साथ बच्चों ने विभिन्न चर्चों के बाहर खूब मस्ती की। इस दौरान सांता ने बच्चों को क्रिसमस गिफ्ट भी दिए। इससे बच्चों की खुुशी दोगुनी हो गई। क्रिसमस पर्व को लेकर खज्जियार और डलहौजी में पर्यटकों की काफी चहलकदमी रही। पर्यटक क्रिसमस पर्व से एक दिन पहले ही यहां पहुंचे। क्रिसमस पर उन्होंने भी प्रार्थना की और अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामनाएं की। खज्जियार में क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटकों को हालांकि बर्फ नहीं दिखी। मगर डलहौजी मार्ग पर उन्होंने जगह-जगह सड़क किनारे बर्फ के दीदार हो गए। बर्फ को देखकर पर्यटकों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्रिसमस पर्व को लेकर खज्जियार और डलहौजी में पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ती है। इसके चलते यहां काफी रौनक रहती है। देश के अन्य राज्यों से पहुंचकर पर्यटक यहां आकर क्रिसमस का पर्व मनाते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचे। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर से डलहौजी और खज्जियार में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इससे जाम की समस्या से पर्यटकों को नहीं जूझना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ डलहौजी और खज्जियार होटलों में ठहरे पर्यटकों के लिए होटल प्रबंधन की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गई। इस दौरान डीजे की धुनों पर भी पर्यटक थिरके। साथ ही उन्होंने कैंप फायर का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed