फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बीआरओ पांगी में मनमानी करते हुए फेंक रहा मक, वन विभाग ने जब्त किए दो टिपर

बीआरओ पांगी में मनमानी करते हुए फेंक रहा मक, वन विभाग ने जब्त किए दो टिपर

Fri, 14 Dec 2018 09:35 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
बीआरओ पांगी में मनमानी करते हुए फेंक रहा मक, वन विभाग ने जब्त किए दो टिपर
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी में सड़क निर्माण कार्य से निकलने वाले मक को बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा मनमानी करते हुए फेंका जा रहा है। प्रघवाल गांव के पास सड़क के साथ लगती जगह पर टनों के हिसाब से मलबा फेंकने से वन विभाग के चेक डैम, रास्ते और चरागाह नष्ट हुए हैं। इतना ही नहीं, वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो टिपरों को जब्त किया है। पांगी प्रशासन द्वारा अभी तक इस संदर्भ में कोई उचित पग न उठाना कई प्रकार के सवाल पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि उपमंडल पांगी में मुख्य सड़क निर्माण कार्य में जुटी बीआरओ की टीम द्वारा सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट इसका खुलासा करती है। सड़क चौड़ाई के कार्य में जुटी बीआरओ की मशीनरी द्वारा प्रघवाल में मनमर्जी करते हुए पहाड़ी से नीचे टनों के हिसाब से मलबा फेंका जा रहा है। वन विभाग की टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष विमला ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण और सड़क चौड़ी करने के कार्य में जुटी बीआरओ द्वारा मनमानी करते हुए जगह-जगह मक फेंका जा रहा है। प्रघवाल में मक फेंकने से लोगों के चरागाह, चेक डैम और श्मशानघाट का रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई बार पांगी प्रशासन को इस बारे अवगत करवाया गया है। बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ के ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बीआरओ द्वारा चयनित स्थल पर ही मक फेंका जा रहा है। इसके अलावा सोमवार को विभिन्न विभागों के साथ डंपिंग साइट का चयन किया जाएगा।
आरसी पांगी चमन लाल ने बताया कि बीआरओ को विभिन्न विभागों के साथ मिल कर डंपिंग साइट का चयन के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed