फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ककीरा अस्पताल से जांच टीम ने दो महीने का रिकॉर्ड किया तलब

ककीरा अस्पताल से जांच टीम ने दो महीने का रिकॉर्ड किया तलब

Mon, 29 Oct 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
ककीरा अस्पताल से जांच टीम ने दो महीने का रिकॉर्ड किया तलब

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वामी हरी गिरी अस्पताल ककीरा में स्मार्ट कार्ड धारक मरीज से इलाज के पैसे लेने के मामले की जांच कर रही स्वास्थ्य टीम ने रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जालम की अध्यक्षता में जांच करने गई टीम को अस्पताल में कई खामियां मिली हैं।

इसको लेकर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर दिया है। उपरोक्त अस्पताल में 17 अगस्त से लेकर सितंबर माह तक किसी भी स्मार्ट कार्ड धारक मरीज का इलाज नहीं किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनके पास दो महीने में कोई भी स्मार्ट कार्ड धारक मरीज नहीं पहुंचा। जबकि सुनील कुमार नामक मरीज ने स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका स्मार्ट कार्ड होने पर भी पैसे लेकर इलाज किया गया। उसका यह भी कहना था कि उसकी तरह अस्पताल में कई ऐसे मरीज हैं, जोकि स्मार्ट कार्ड धारक होते हुए भी पैसे देकर इलाज करवाते हैं। ऐसे मरीजों का डाटा अस्पताल प्रबंधन गायब करने की कोशिश में लगा है। जबकि जांच टीम ने शिकायतकर्ता मरीज के घर जाकर उसका बयान भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


जांच करने गई स्वास्थ्य टीम ने अगस्त से लेकर सितंबर माह तक अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को डाटा ले लिया है। अब मरीजों से भी पूछताछ की जा सकती है कि उनके पास स्मार्ट कार्ड था। अगर स्मार्ट कार्ड था तो अस्पताल प्रबंधन ने उसे लिया क्यों नहीं। इन सभी बातों का खुलासा स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टीका है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी गंभीरता से जांच करता है। चार दिन पहले ही एक मरीज ने स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने तर्क दिया था कि उनकी टीएमएस मशीन खराब थी। जबकि जांच टीम ने पाया कि उनकी मशीन कार्य कर रही थी। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझ कर मरीज का स्मार्ट कार्ड नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई : वाईडी शर्मा
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि जांच टीम ने रिपोर्ट जमा करवा दी है। इसमें स्मार्ट कार्ड धारक मरीजों का 17 अगस्त के बाद कोई भी पंजीकरण नहीं हुआ है। मामले को गंभीरता से देखते ही रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed