फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   देश में डाकघरों को ऑनलाइन करना स्टाफ के लिए बना जी का जंजाल

देश में डाकघरों को ऑनलाइन करना स्टाफ के लिए बना जी का जंजाल

Thu, 12 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
देश में डाकघरों को ऑनलाइन करना स्टाफ के लिए बना जी का जंजाल
चंबा। देश भर के डाकघरों को ऑनलाइन करना कार्यालय स्टाफ के लिए जी का जंजाल बन गया है। ऐसी विकट परिस्थिति में जिले के मुख्य डाकघर व उप डाकघरों में वर्तमान समय में युवक-युवतियों को अपने दस्तावेजों के साथ लगाने के लिए आईपीओ ही नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, डाकघर प्रबंधन की मानें तो डाकघरों में आईपीओ की कमी नहीं है। डाकघरों को ऑनलाइन करने के लिए स्थापित किए गए सीएसआई (सस्टेंन इंटेरोग्रेटिड सिस्टम) की वजह से ही इस प्रकार की दिक्कत पेश आ रही है। बहरहाल, आगामी एक-दो दिनों में युवक-युवतियों को आईपीओ वितरित किए जाने का कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा। गौरतलब हो कि प्रदेश भर में विभिन्न विभागों के तहत निकलने वाली पोस्टों के लिए आवेदन करने, परीक्षा संबंधी दस्तावेज भरने के अलावा युवक-युवतियों को आईपीओ की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन

युवक-युवतियों में ओम प्रकाश, मोनू, पंकज, राकेेश कुमार, खेमराज, प्रदीप कुमार, संजय कुुमार, राहुल, मनीष कुमार, वीरेंद्र सिंह, विकास कुमार का कहना है कि बीते पांच दिनों से उन्हें डाकघरों से आईपीओ नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसी विकट परिस्थिति में उन्हें रोजाना डाकघर के चक्कर ही लगाने पड़ रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि जिला डाकघर प्रबंधन द्वारा अभी तक इस समस्या का समाधान तक नहीं किया जा सका है। कुल मिला कर डाकघर प्रबंधन की लापरवाही के चलते वे कई जरूरी परीक्षाओं के लिए आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला डाकघर चंबा के अधीक्षक एसके ठाकुर ने बताया कि देश भर में डाकघरों को ऑनलाइन किए जाने के लिए सीएसआई (सस्टेंन इंटेरोग्रेटिड सिस्टम) के साथ जोड़ा गया है। जिस कारण ही इस प्रकार की नौबत पेश आई है। अब डाकघरों में हरेक कार्य ऑनलाइन होगा। दूसरा डाकघरों में स्टाफ की कमी है। जिस कारण वर्तमान समय में डाकघर चंबा में कार्यरत कर्मचारियों को देर रात तक कार्यालय में ही काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed