फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्वास्थ्य विभाग कॉस्मेटिक और दवाओं के भरे सात सैंपल

स्वास्थ्य विभाग कॉस्मेटिक और दवाओं के भरे सात सैंपल

Tue, 10 Jul 2018 11:02 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग कॉस्मेटिक और दवाओं के भरे सात सैंपल
drugs - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को चंबा शहर में दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट विभागीय लैब में भेजा गया है। यहां इन उत्पादों की गुणवत्ता जांची जाएगी। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से कॉस्मेटिक उत्पादों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसको देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बाजार में जाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई करते हुए विभाग ने तीन दवाइयों और चार कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल भरे हैं।

इन्हें जांच के लिए लैबोरेटरी को भेजा जाएगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर सैंपल फेल हुआ तो संबंधित दुकानदार को जुर्माने के साथ सजा हो सकती है। चंबा शहर के बाजार में हर तीसरी दुकान पर कॉस्मेटिक उत्पाद बेचे जा रहे हैं। कई दुकानदार तो ऐसे भी हैं जिनके पास इन उत्पादों को बेचने का लाइसेंस तक नहीं है। ग्रामीणी इलाकों सहित शहरवासी बाजार में ही कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में इन उत्पादों की गुणवत्ता की जांच होना अनिवार्य है। ताकि लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर नहीं पड़े। वहीं दवाई की दुकानों में जाकर स्वास्थ्य टीम ने तीन दवाओं के सैंपल भरे। साथ ही दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाइयां नहीं बेचने की हिदायत दी गई। इस दौरान दवाइयों के रिकॉर्ड की भी जांच की गई।
विज्ञापन


इन उत्पादों के भरे गए सैंपल
कॉस्मेटिक उत्पादों में साबुन, क्रीम, टूथ पेस्ट, शेविंग क्रीम के सैंपल भरे गए हैं। जबकि दवाइयों में पेट दर्द और अन्य दर्द निवारक दवाओं के सैंपल भरे हैं। इनकी जांच विभाग की कंडाघाट लैब में होगी। लैब की जांच में उत्पादों की गुणवत्ता का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर भरे सैंपल : डॉ. राम कमल
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकमल ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने शहर की कॉस्मेटिक और दवाई की दुकानों से सात उत्पादों के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। विभाग लोगों की सेहत को लेकर चिंतित है। इसको देखते हुए बाजार में बिकने वाले उत्पादों की नियमानुसार जांच की जा रही है। आगामी कार्रवाई लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed