{"_id":"5b102b944f1c1b9d6e8b59ba","slug":"81527786388-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवकों ने मुख्यमंत्री को बताईं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवकों ने मुख्यमंत्री को बताईं मांगें
Updated Thu, 31 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। इस मौके पर उन्होंने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष अवगज करवाया। उन्होंने बताया कि वह दस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उनकी मांगों को केंद्र तक पहुंचाया जाए और जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जाएं। संघ ने बताया कि उनके हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
मगर सरकार को इस बात का भी ख्याल नहीं है। ग्रामीण डाक सेवक चमन सिंह, ओम प्रकाश, सुभाष कुमार, मनोहर लाल, मदन लाल, परसराम और प्रेम सिंह का कहना है कि ग्रामीण डाक सेवक ईमानदारी से सेवाएं करते हैं। मगर सरकार ने उनका उत्थान करने के बजाय शोषण किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार वे हरेक कार्य करते है। मगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सरकार की ओर से इस मामले को लेकर सकारात्मक पहल की जाए।
विज्ञापन